Home Cyber Crime News फर्जी एलन मस्क बनकर शादी और अमेरिका का सपना दिखाया, मुंबई की महिला से ₹16.34 लाख की ठगी
Cyber Crime NewsScams & FraudsTypes Of Scams

फर्जी एलन मस्क बनकर शादी और अमेरिका का सपना दिखाया, मुंबई की महिला से ₹16.34 लाख की ठगी

Share
elonmusk romance scam
Share

मुंबई से एक चौंकाने वाला ऑनलाइन लव स्कैम सामने आया है, जिसमें 40 वर्षीय महिला को फर्जी एलन मस्क बनकर एक साइबर ठग ने शादी और अमेरिका में बसने का सपना दिखाया। इस झांसे में आकर महिला ने कई महीनों में ₹16.34 लाख गंवा दिए।

पीड़िता मुंबई के चेंबूर इलाके के तिलकनगर में अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह अक्टूबर 2025 तक एक इंश्योरेंस कंपनी में बैक-ऑफिस अकाउंट्स डिपार्टमेंट में काम कर रही थी और फिलहाल गृहिणी है।

X (Twitter) पर हुई पहचान

महिला की शिकायत के अनुसार, सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को दुनिया के मशहूर अरबपति उद्योगपति एलन मस्क बताया।

शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई और आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया। कुछ ही समय में उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अमेरिका में साथ जीवन बिताने के सपने दिखाने लगा।

Signal ऐप पर शिफ्ट हुई बातचीत

आरोपी ने महिला को एक लिंक भेजकर Signal मैसेजिंग ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद बातचीत और ज्यादा नियमित हो गई। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह महिला का US वीज़ा और बाकी सभी दस्तावेज़ खुद बनवाएगा।

‘वीज़ा एजेंट’ बनकर एंट्री

कुछ समय बाद महिला को एक और व्यक्ति से मिलवाया गया, जिसने खुद को James नाम का वीज़ा एजेंट बताया। उसने कहा कि वीज़ा प्रोसेस के लिए फीस देनी होगी और भुगतान Amazon Gift Cards के ज़रिए मांगा गया।

₹16.34 लाख की ठगी

2 अक्टूबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच महिला ने कई बार में Amazon Gift Cards खरीदे और कुल ₹16,34,194 की रकम ठगों तक पहुंच गई।

15 जनवरी 2026 को आरोपियों ने $400 (करीब ₹2 लाख) और मांगे। जब महिला ने मना किया तो बातचीत अचानक कम हो गई। परिवार से चर्चा के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।

महिला ने 17 और 19 जनवरी 2026 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सबूतों के आधार पर ईस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।


🔴 इससे पहले भी सामने आ चुका है फर्जी एलन मस्क स्कैम का बड़ा मामला

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले फर्जी एलन मस्क के नाम पर एक 65 वर्षीय रिटायर्ड पायलट को भी बड़ी ठगी का शिकार बनाया गया था।

6 महीने में ₹72 लाख की ठगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा के मांगर इलाके में फार्महाउस चलाने वाले रिटायर्ड पायलट से करीब ₹72 लाख की ठगी की गई। यह ठगी लगभग 6 महीनों तक चली।

जनवरी 2024 में X (Twitter) पर दो अकाउंट—
‘MayeMuskXOfficials’ और ‘IamAnnaSherman’—ने उन्हें फॉलो किया। ये अकाउंट खुद को एलन मस्क की मां Maye Musk और उनकी असिस्टेंट Anna Sherman बताकर पेश कर रहे थे।

निवेश के नाम पर भरोसा जीता

बातचीत के दौरान, जब पीड़ित ने एलन मस्क के काम की तारीफ की, तो उसे बताया गया कि वह SpaceX और Tesla में निवेश कर सकता है और सीधे एलन मस्क से बात भी हो सकती है।

उसे एक WhatsApp नंबर दिया गया, जिसे एलन मस्क का बताया गया। Truecaller पर नंबर Fremont, USA का दिखने पर पीड़ित को और भरोसा हो गया।

25 जनवरी 2024 को उसने ₹2.9 लाख एक भारतीय बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

लगातार दबाव, अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल

इसके बाद ठगों ने Telegram, WhatsApp और X के नए अकाउंट ‘ElonMuskXAI’ के ज़रिए दबाव बनाना शुरू किया। अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर और ज्यादा पैसे निवेश करने को कहा गया।

जून 2024 तक पीड़ित ने 22 अलग-अलग बैंक और PayPal ट्रांजैक्शन किए, जिनकी कुल रकम ₹72 लाख थी।

टैक्स के नाम पर आखिरी चाल

बाद में एक व्यक्ति ने खुद को निवेश कंपनी का CEO बताते हुए कहा कि निवेश बढ़कर ₹78 लाख हो गया है, लेकिन पैसे निकालने के लिए ₹7.3 लाख टैक्स देना होगा।

जब पीड़ित ने टैक्स देने से इनकार किया, तो सभी ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है यह स्कैम

एलन मस्क के नाम पर ठगी का यह ट्रेंड दुनियाभर में फैल चुका है
2018 से मई 2022 के बीच, फर्जी एलन मस्क बनकर ठगों ने 2,700 से ज्यादा लोगों से $5.4 मिलियन (करीब ₹45 करोड़) की ठगी की।

इसी साल ब्राज़ील की 71 वर्षीय बिज़नेसवुमन से भी ऐसा ही स्कैम हुआ, जिसमें ठग ने खुद को एलन मस्क बताकर उनसे घर बेचने और लोन लेने तक के लिए मजबूर कर दिया।


⚠️ AjeyTalks चेतावनी

सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी के नाम, फोटो और ब्लू टिक देखकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।
शादी, निवेश, विदेश यात्रा या गिफ्ट कार्ड के नाम पर मांगा गया पैसा लगभग हमेशा ठगी का संकेत होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Cyber Fraud पर बड़ा एक्शन, ₹8,189 करोड़ रिकवर

देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों...

627 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, ऑपरेशन ‘साइहॉक 3.0’ में 955 गिरफ्तार

नई दिल्ली:देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली...

500 लोगों को ठगने वाले फर्जी बीमा कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार 1.20 करोड़ फ्रीज

नोएडा:लैप्स बीमा पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों...

बेंगलुरु मैट्रिमोनियल स्कैम: पत्नी को बताया ‘बहन’, शादी के नाम पर ₹1.75 करोड़ की ठगी

ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते फ्रॉड का एक बेहद चौंकाने वाला मामला...

0

Subtotal